February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव में जिलाधिकारी टिहरी ने गङ्गा आरती में शामिल होकर पर्यावरण और स्वच्छता का संकल्प लिया

1 min read

 

ऋषिकेश, अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः पूजन हवन, यज्ञ ओर विष्णुसहस्त्र नाम पाठ का आयोजन स्वामी नारायण घाट पर किया गया ।साथ ही सांय कालीन गङ्गा आरती में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल सहित उनका परिवार, निगम की महाप्रबंधिका प्रशासन विप्रा त्रिवेदी, सचिव सँस्कृति विभाग श्री गैरोला, डॉक्टर विपिन जोशी सहित स्वामी नारायण आश्रम के सुनील भगत, डॉक्टर रामकृष्ण पोखरियाल सहित देश विदेश से आये योगाचार्य ओर योगसाधको ने गङ्गा आरती कर माँ गंगा से आश्रीवाद प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि विगत कई वर्षों से इस घाट पर माँ गङ्गा की आरती निरन्तर हो रही है किंतु आजकल गढ़वाल मण्डल विकास निगम के तत्वाधान में योग सप्ताह का आयोजन हो रहा है जिसमें देश विदेश सहित स्थानीय महाविद्यालय के छात्र छात्राएं भी हिस्सा लेकर योग और अध्यात्म को शारीरिक और संवाद के माध्यम से जानने का प्रयास कर रही है।इस अवसर पर निगम की ओर से गङ्गा की पवित्रता, स्वच्छता ओर पर्यावरण को लेकर भी जागरूकता कार्यक्रम प्रतिदिन रखा गया है जिसमे गङ्गा आरती भी सम्मिलत है।आज के कार्यक्रम की शुरुवात यज्ञ , हवन ओर योग साधवी उषा माता, बोधि वर्धमान, डॉक्टर लक्ष्मी नारायण जोशी सहित अनेक मर्मज्ञ योगाचार्यो ने योगसाधको को योग, साधना और कुण्डलनी जागृत करने के गुर समझाए गए।इसके साथ ही आपका आचार, विचार और आहार कैसा होना चाहिए ताकि आप इनका लाभ पूर्णता से प्राप्त कर सके।

आज गङ्गा आरती में माँ गंगा का पूजन अर्चन ओर दुग्धाभिषेक कर धूप आरती, दीप आरती से माँ गङ्गा की आरती की गई इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में शामिल जनो की भक्ति ने पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।आरती के बाद सुनील भगत एवम डॉक्टर रामकृष्ण पोखरियाल द्वारा भक्ति रस का सोपान कीर्तन के माध्यम से किया गया जिसमें सभी भक्त जन झूमते भवविभोर हो गए। निगम की ओर से आयोजन समिति के सदस्य अनिता मेवाड़, विमला रावत, भागवत पँवार राजेन्द्र ढोंढियाल, मनमोहन तड़ियाल, जोगेंद्र लाल, सुनील सिंह, मुकेश प्रमाणि आदि ने गङ्गा आरती में शिरकत की।इस अवसर पर दूसरे दिन प्रेम जोशुवा बैंड ने अपनी धुनों ओर गानों से इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक गढ़वाल मण्डल विकास निगम विशाल मिश्रा ने ब्रैंड टीम का स्वागत कर उन्हें योग महोत्सव का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Breaking News