October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अंतराष्ट्रीय योग सप्ताह का दिव्य, भव्य आगाज का श्री गणेश 01मार्च को मुख्यमंत्री धामी करेंगे

1 min read

 

ऋषिकेश, योग, अध्यात्म की राजधानी में आगामी 1 मार्च से 7 मार्च तक अंतरष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन पर योग, प्राणायाम, साधना, ध्यान और विशिष्ट योगाचार्यो के निर्देशन में ज्ञान प्राप्त कर सकते है।इस बार योग महोत्सव का दिव्य ओर भव्य आयोजन उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुभारम्भ करेंगे।

गढ़वाल मण्डल विकास निगम की मेजबानी में आयोजित इस सात दिवसीय योग महोत्सव में देश विदेश के नामचीन योगाचार्यो के अलावा अपने विषयो में मर्मज्ञ गणमान्य विशिष्ट जन अपने वैज्ञानिक शोध पर व्याख्यान ओर प्रयोग के माध्यम से ज्ञान बाँटने का कार्य करेंगे।जिसमे आये योग साधक अपनी जिज्ञासा शान्त करने हेतु प्रश्नों के माध्यम से उनका उत्तर प्राप्त कर सकते है। ये जानकारी निगम के प्रबन्ध निदेशक विशाल मिश्रा जो स्वयं इस योग महोत्सव की पल पल मॉनिटरिंग कर सम्बन्धित लोगो को निर्देशित कर रहे है।उनके माध्यम से अवगत कराया गया है कि योग महोत्सव का भव्य शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगभग 12.30 बजे करना प्रस्तावित है ये भव्य आयोजन में ऋषिकेश ओर नरेंद्रनगर विधायक और मंत्रीगण ,पालिका परिषद अध्यक्ष, मेयर सहित नगर के सभ्रान्त जन मौजूद रहेंगे।

श्री मिश्रा ने कहा कि सात दिवसीय योग महोत्सव में योग, अध्यात्म और साधना के साथ ध्यान सम्बन्धी कक्षायें संचालित की जायेगी जिनमे व्याख्यान ओर शारीरिक क्रिया के माध्यम से आप उसमे निपुणता प्राप्त कर सकते है।इस योग महोत्सव में माँ गङ्गा आरती, वैदिक मंत्रोच्चार, सनातन संस्कृति सहित सांय को भारतीय कल्चर ओर उत्तराखण्ड की सँस्कृति, सभ्यता के अनुरूप सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले आगन्तुको को परम्परानुसार स्वागत सत्कार के साथ उत्तराखण्ड के प्रसिद्द व्यंजनों को उन्हें परोसा जायेगा। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां भी अपने विचार साझा करेंगे जिससे प्रतिभागियो को गहरी आध्यात्मिक, योगिक ओर साधना ,ध्यान की दिव्य अनुभति प्राप्त होगी।जिससे आम जन तनाव मुक्त सहित निरोगी काया के साथ जीवन शैली को कैसे खुशहाल बनाना है उसको जान सकता है।उन्होंने कहा कि इस योग महोत्सव में सभी जन आमंत्रित है ये महोत्सव उत्तराखण्ड के प्रत्येक जन का है।

You may have missed

Breaking News