February 24, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एक बार पुनः सड़क मार्ग पर अपना काफिला रोककर घायलों का हाल जानते हुये उनकी मदद की है।

1 min read

ऋषिकेश 26 फरवरी 2025 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एक बार पुनः सड़क मार्ग पर अपना काफिला रोककर घायलों का हाल जानते हुये उनकी मदद की है।

बुधवार को शाम 06 बजे मंत्री डॉ अग्रवाल का काफिल ऋषिकेश से देहरादून जा रहा था। तभी सात मोड़ के आगे मन इच्छा मंदिर के समीप दो स्टूडेंट जिनके नाम अभिनव रावत तथा सुजल सिंह थे, दोनों देवभूमि यूनिवर्सिटी के छात्र थे। दोनों सड़क किनारे गिरे पड़े थे।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने अपना काफिला रोककर दोनों का हाल जाना तथा मोटर साइकिल को उठवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवाया।

Breaking News