जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में चले सघन चेकिंग अभियान के दौरान 18 वाहन सीज़।
1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 18 फरवरी, 2025
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को एआरटीओ टिहरी को कौड़िया रिजर्व फारेस्ट में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को एआरटीओ सत्येन्द्र राज की अगुवाई में एनएच-707ए पर कौड़िया रिजर्व फॉरेस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टैक्स, बिना फिटनेस, बिना परमिट, बिना बीमा, बिना आरसी के संचालित 18 वाहनों को तहसील धनोल्टी में सीज किया गया।
