प्रेस क्लब ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह के निधन पर, प्रेस क्लब मुनि की रेती ने शोक जताया
1 min read
मुनि की रेती। प्रेस क्लब ऋषिकेश के सरक्षक वरिष्ठ पत्रकार विक्रम सिंह के निधन से पत्रकार जगत में शोक लहर दौड़ गयी है।4 दशकों से अपनी पत्रकारिता से समाज को जगाने का कार्य करते रहे।
उल्लेखनीय है कि बीमारी की अवस्था मे उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती करना पड़ा जँहा उनकी हालत में सुधार ना देखते हुये उन्हें जोली ग्रांट अस्पताल में ईलाज हेतु रैफर किया गया जँहा उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके निधन का समाचार मिलते है शोक की लहर व्याप्त हो गयी।श्री विक्रम सिंह के पिता स्वर्गीय मंगल सिंह भी पंजाब केसरी उत्तराखण्ड के स्तम्भ रहे है।
मुनि की रेती प्रेस क्लब ने विक्रम सिंह के निधन पर अपनी सवेदना व्यक्त करते हुये शोक जताया है ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति के साथ उनके परिवारिक जनो को इस घटना को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।शोक सभा मे अध्यक्ष सूर्य चंद सिंह चौहान, संजय बडोला,धनीराम बिंजोला, नवीन चन्द्र, भारत भूषण कुकरेती, सुदीप पँचभैय्या,कृष्ण कांत डोभाल, भगवान सिंह आदि पत्रकार ने अपनी विन्रम श्रदांजजलि अर्पित की।