JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तरकाशी बस दुर्घटना के 11 घायलों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दुर्घटना में घायल अन्य 6 लोगों का अभी इलाज जारी है। 

1 min read

हेल्थ बुलेटिन

एम्स

13 जून, 2024

 

इलाज हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती उत्तरकाशी बस दुर्घटना के 11 घायलों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर बृहस्पतिवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। दुर्घटना में घायल अन्य 6 लोगों का अभी इलाज जारी है।

 

उत्तरकाशी के गंगनानी में हुई बस दुर्घटना के घायलों की हालत में सुधार जारी है।

उल्लेखनीय है कि दुर्घटना में घायल 17 तीर्थ यात्रियों को इलाज के लिए बुधवार की सुबह एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हालत में सुधार होने पर 17 में से 11 लोगों को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिन लोगों को डिस्चार्ज किया गया है उनमें उषा जोशी, अनुज, विनोद, भूपेन्द्र, महेश, पद्मा, नवीन, संजय रस्तोगी, गीता, रमेश और दीपा देवी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों में लीलाधर, पूरण सिंह, संध्या, रेखा रस्तोगी, विजय और महेन्द्र का इलाज अभी जारी है। उन्होंने बताया कि डाॅक्टरों की टीम घायलों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Breaking News