JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य के पांचो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने पर अपनी बधाई दी।

1 min read

 

ऋषिकेश 06 जून 2024 ।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राज्य के पांचो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने पर अपनी बधाई दी।

देहरादून में हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला, जनता ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार के विकास कार्यो पर मुहर लगाई।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जिस प्रकार से उत्तराखंड के विकास को लेकर काम किया है केंद्रीय योजनाएं देकर अपना प्रेम दिखाया है उसी का धन्यवाद करते हुए उत्तराखंड की जनता ने पांचों सीटें जीतकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को दी है।

 

डॉ अग्रवाल ने कहा कि देश के विकास के लिए बड़े फैसलों का दौर जारी रहेगा, यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुई जीत उन सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी की विकासपरक सोच और सरकार के कार्यों को जनता के बीच रखा।

Breaking News