September 22, 2025

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

चार धाम यात्रा का बेहत्तर आगाज, कई पर्यटकों का स्वागत सत्कार कर यात्रा का श्री गणेश।

1 min read

पर्यटक आवास गृह ऋषिलोक ने आज विधिवत पूजा अर्चना के साथ निगम द्वारा संचालित पैकेज टूअर ओर अतितिक्त टूअर के पर्यटकों का स्वागत सम्मान कर चार धाम यात्रा के लिए रवाना किया।इस अवसर पर ऋषिलोक के प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती ने पर्यटकों को चार धाम यात्रा के बारे में क्या करे, ओर क्या ना करे की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि निगम परिवार आपकी यात्रा में हर पल साथ है इसलिए तनाव मुक्त होकर देवभूमि का आनन्द ओर आध्यात्मिक वातावरण को प्राप्त करे। निगम द्वारा संचालित अपने टूअर 14 के चार पर्यटकों ओर टूअर नम्बर 13 के 5 पर्यटकों समेत अतिरिक्त टूअर के पर्यटकों को यात्रा के लिए रवानगी देकर उनकी यात्रा सफल सुखद हो ईश्वर से प्रार्थना की गई।

गढ़वाल निगम विकास निगम ने गुरुराज ओर उनकी धर्मपत्नी भारती गुरुराज जिनमे चालक के रूप में भगवान सिंह धनै एवं दूसरे ग्रुप में चंद्रशेखर हरमाणि एवम उनकी धर्मपत्नी शर्मिला जिनके चालक के रूप में संजय सिंह को प्रस्थान कराया गया वही अपने टूअर नम्बर 13 में हैदराबाद के आर .अभिषेक रेड्डी के 5 सदस्यों को श्री गणेश पूजन के बाद माला पहनाकर उन्हें मिष्ठान खिलाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर निगम परिवार के श्रीमती चंदा देवी,जयवीर सिंह,राजेन्द्र निगम के वाहन पूर्तिकर्ता सोहन सिंह पोखरियाल,शेर सिंह,धन सिंह,बिरमपाल,जितेंद्र सिंह सजवाण,भाव सिंह, निगम के चालक ओम प्रकाश पैन्यूली नगर के सम्मानित उधोग एच. पी डंगवाल, बद्रीनाथ पंडा समाज के प्रशांत भट्ट,वन विभाग के संजीव सहित अनेक जन उपस्थित रहे और उन्होंने हर्ष ध्वनि ओर जयकारों के साथ पर्यटकों को यात्रा की अग्रिम शुभकामना दी है।

इस अवसर पर माँ गंगा नेटवर्क परिवार भी देवभूमि आगमण पर समस्त पर्यटकों का स्वागत सत्कार कर उनकी सुखद यात्रा की कामना ज्ञान, भक्ति, वैराग्य ओर मोक्ष के साक्षत स्वरूपो से करता है।

You may have missed

Breaking News