April 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, सचिन सेलवान अध्यक्ष व विजेंद्र बिरला महासचिव बने

1 min read

आज दिनांक 18/03/2024 को प्रदेश अध्यक्ष राम अवतार राजौर,शाखा प्रभारी रविन्द्र बिरला के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार  के निवास पर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया l

जिसमें शाखा अध्यक्ष सचिन सेलवान, महासचिव विजेंद्र बिरला, उपाध्यक्ष पूनम देवी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संगठन मंत्री हरेश कुमार, प्रचार मंत्री रणजीत सिंह, सदस्य मुनेश सिंह, रविन्द्र भगत जी, अमित कुमार, धर्मपाल, साधना देवी,सुधा देवी, गीता देवी को जिम्मेदारी सौंपी। सम्मानित नवनियुक्त पदाधिकारियों का समस्त कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।

जिसपर कार्यक्रम में अध्यक्ष सचिन सेलवान महासचिव विजेंद्र बिरला ने संयुक्त रूप से अपने सम्बोधन में पालिका कर्मियों और समाज में उत्पन्न हो रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में स्वरूप चंद, मुनेश कुमार, शारदा देवी, मोहनलाल, दीपक, पप्पू,उषा देवी, बृजेश देवी,विजय कुमार,आदि मौजूद रहे।

Breaking News