April 27, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

छात्र-छात्राओें ने निकाली मतदान जागरूक रैली*

1 min read

 

*सूचना/14 मार्च, 2024ः* आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त विकासखंड़ों में मतदाताओं को मतदान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गांव से बाहर रह रहे मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें अपने ही गांव में मतदान करने की अपील भी की जा रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद के समस्त मतदाताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को उनकी आवश्यकतानुसार उनकों मतदान केंद्र तक पहुंचाने व घर छोड़ने के लिए व्यवस्था भी की जायेगी।

गुरूवार को जागरूक कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय कल्जीखाल में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान जागरूक रैली निकाली गई। इस दौरान मतदाता नोडल डॉ0 निशा चौहान ने ग्रामीणों व 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को मतदान करने की अपील की। इसके अलावा स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली, पोस्टर तथा रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। वहीं विकासखंड एकेश्वर, पाबौ, रिखणीखाल, कोट, पौड़ी, द्वारीखाल सहित अन्य स्थानों में खंड विकास अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा शपथ के दौरान समस्त मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने को कहा।

 

 

 

 

Breaking News