April 25, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सेवा निवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र सिंह चौहान के निधन पर जताया शोक

1 min read

*सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती -ढालवाला की आकस्मिक शोक सभा की गई। शोक सभा में सेवा निवृत्त वरिष्ठ शिक्षक सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं संगठन की सक्रिय सदस्या कु0उषा गैरोला के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा विनम्र श्रद्धान्जलि दी गयी।उनका अन्तिम संस्कार श्री पूर्णानन्द घाट पर सैकड़ों की उपस्थिति में किया गया।

 

।सेवा निवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन उत्तराखण्ड के अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घुरक सिंह चौहान के सुपुत्र,मसूरी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेन्द्र शाह के छोटे भाई पौलिटेक्निक से सेवा निवृत्त शिक्षक सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं सेवा निवृत्त शिक्षिका कु0 उषा गैरोला के आकस्मिक निधन से संगठन की बहुत बडी क्षति हुई है।वे क्षेत्र के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन प्रेमी व बहुत ही सौम्य स्वभाव के धनी व्यक्ति थे।शाखा के अध्यक्ष शूरबीर सिंह चौहान ने विश्वास दिलाया कि संकट की घड़ी में पूरा संगठन शोक संतप्त परिवारों के साथ खडा है।शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता जबर सिंह पंवार ने कहा कि दिवंगत श्री चौहान समय-समय पर अपने अमूल्य सुझाव संगठन को देते रहते थे उनके निधन से संगठन एवं क्षेत्र कीअपूरणीय क्षति हुई है जिसकी पूर्ति होना असम्भव है ।वे नरेन्द्र नगर व रानी पोखरी क्षेत्र के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता व संगठन प्रेमी व्यक्ति थे।

शोक व्यक्त करने वालों में विरेन्द्र सिंह कृषाली,शूरवीर सिंह चौहान,जबर सिंह पंवार,भगवती प्रसाद उनियाल,शूरवीर सिंह असवाल,धर्म सिंह रावत,सौकारसिंह असवाल,यशपालसिंह चौहान,राजेन्द्र सिह भण्डारी,शिव दयाल उनियाल, सुन्दर सिह गुसांईं,गुलाब सिंह गुसांईं, कुवंर सिंह राणा,राजपाल नेगी,राजपाल रावत, प्रेमबहादुर थापा, वी.पी. कण्डवाल धर्म सिंह कृषाली,सोहनसिंह नेगी,धर्मपालसिह चौहान,वृजमोहन नौटियाल,कान सिंह पुण्डीर,चतर सिंह पुण्डीर आदि उपस्थित थे।*

Breaking News