February 19, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

जिला चिकित्सालय  पौड़ी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी द्वारा बच्चों को  पोलियो ड्रॉप  पिलाकर किया गया।

1 min read

*सूचना/03 मार्च , 2024ः*

जनपद में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गयी। जिला चिकित्सालय  पौड़ी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी द्वारा बच्चों को  पोलियो ड्रॉप  पिलाकर किया गया।

विधायक ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत इस अभियान को महत्वपूर्ण बताते हुए जिले व देश से पोलियो उन्मूलन को पुख्ता करने के लिए सभी जनपदवासियों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाo प्रवीण कुमार बताया कि जनपद में रविवार को 815 बूथ 26 ट्रांजिट बूथ  व 19 मोबाइल बूथ के माध्यम से 65 प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई। उन्होंने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि जो बच्चे बूथ पर पोलियो की खुराक पीने से छूट गए हैं उन्हें 4 व 5 फरवरी को घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जायेगी।  इसके साथ ही जनपद के कोटद्वार शहरी क्षेत्र  दुगड्डा ब्लॉक के भाबर व कालागढ़ के अलावा यमकेश्वर के लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम,चीला, कुनाव तथा गंगा भोगपुर क्षेत्र में 4 से 9 फरवरी तक पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।

इस मौके पर  सीएमएस जिला चिकित्सालय पौड़ी डॉo आदित्य कुमार तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाo  एसडी वर्मन, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सुशील कुमार, डाo  पंकज जुयाल, स्टेट टीम से डाoविशाल नरेंद्र,अंकिता,  मधु सहित अन्य उपस्थित थे।

 

 

Breaking News