April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निरंजनपुर मंडी के समीप शिव मंदिर में सफाई अभियान में हिस्सा लिया

1 min read

 

आज भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत एक सप्ताह चलने वाले स्वच्छता अभियान के आह्वान पर महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  के द्वारा आईएसबीटी के निकट महाराणा प्रताप की मूर्ति एवं पार्क का स्वच्छ अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में निरंजनपुर मंडी के समीप शिव मंदिर में सफाई अभियान किया गया इस सफाई अभियान के माध्यम से महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता कार्यक्रम किया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने कहा यह सब कार्यक्रम प्रभु श्री जी राम जी के चरणों में समर्पित हैं कई वर्षों बाद प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होने जा रहे हैं।

साथ ही महानगर अध्यक्ष जी ने सभी युवा साथियों को आवाहन किया कि आज देश में राम मय राज स्थापित होने वाला है 22 जनवरी को जब प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे पूरा देश जगमगा उठेगा। जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं स्वच्छता की ओर ध्यान दे रहे हैं हमें अपने सनातन धर्म को ध्यान में रखते हुए अपने आसपास के सभी मंदिरों में पूरे सप्ताह सफाई अभियान करना चाहिए।

महानगर देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई विभिन्न स्थानों पर मंदिरों पर स्वच्छ अभियान कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी जी बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला जी अजीत चौधरी मधु भट्ट कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल अनिल गोयल सुभाष बर्थवाल और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा सभी सफाई अभियान किया गया। जिसमें में महानगर के सभी पदाधिकारी मोर्चा के पदाधिकारी सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News