March 31, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष 2024 के प्रथम दिन पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा प्रत्येक कार्यकर्ताओं से पौधारोपण करने का आह्वान किया।

1 min read

ऋषिकेश 01 जनवरी 2024।

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नववर्ष 2024 के प्रथम दिन पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा प्रत्येक कार्यकर्ताओं से पौधारोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।

सोमवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में मंत्री डॉ अग्रवाल ने पौधरोपण कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि इस नव वर्ष 2024 बाबा बद्री केदार एवं श्री राम के आशीर्वाद से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह, उमंग और उत्तम स्वास्थ्य का समावेश हो।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस नववर्ष में क्षेत्र की सृमद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के हमारे प्रयासों को सभी के सहयोग से अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रेरणा स्रोत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में ऋषिकेश विधानसभा का चहुमुंखी विकास हो रहा है। यहां अनेक परियोजनाएं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किया जा रहे हैं।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र मंडल सुरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रताप सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राधे जाटव, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगावर सिंह, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, सचिन अग्रवाल, देवदत्त शर्मा, पार्षद विकास तेवतिया, प्रदीप कोहली, संजीव पाल, दिनेश सती, अखिलेश मित्तल, शिवम टुटेजा, अविनाश भारद्वाज, मनोज जैन, रेखा चौबे, अनिल कुमार, रवि शर्मा, गुड्डी कलूड़ा, सुधा असवाल, अनीता तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News