February 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ के लिए पुलिस विभाग सक्रिय रहे : जिलाधिकारी

1 min read

*सूचना/पौड़ी/29 दिसम्बर 2024:* जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने मादक पदार्थो पोस्त, भांग आदि पर प्रभावी कार्यवाही हेतु गठित जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक ली। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से वी०सी० के माध्यम से आयोजित एनकॉर्ड की बैठक में

जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूकता को लेकर अधिक से अधिक छात्रों को ई-प्लेज (ई-शपथ) दिलाये जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशा-मुक्ति केंद्रों में आने वाले व्यक्तियों के माध्यम से नशे के प्रकार व पैटर्न को जानने के लिए की जा रही जीआईएस मैपिंग हेतु आवश्यक जानकारी साझा करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने एनकॉर्ड समिति के सदस्यों को निर्देश दिए कि बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे दवाखानों पर नियमानुसार कार्यवाही आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालय व कालेज स्तर पर छात्रों में प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है, कि जो व्यक्ति सार्वजनिक स्थानो पर नशा करते हुए पाया जाता है उसके विरुद्ध कोटपा एक्ट की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्तियों की धर पकड़ के लिए उन्होंने पुलिस विभाग को सक्रिय रहने के दिए हैं। उन्होंने सभी रेखीय विभागों को निर्देश दिए की नशे के प्रति जागरूकता लाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार, एएसपी जया बलूनी के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News