February 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

टिहरी स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय स्थित न्यू टिहरी प्रेस क्लब में टिहरी स्थापना दिवस समारोह धूमधाम एवं भव्य रूप से मनाया गया।

1 min read

 

सू.वि./टिहरी/दिनांक 28 दिसम्बर, 2023

टिहरी स्थापना दिवस के अवसर पर गुरूवार को जनपद मुख्यालय स्थित न्यू टिहरी प्रेस क्लब में टिहरी स्थापना दिवस समारोह धूमधाम एवं भव्य रूप से मनाया गया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने न्यू टिहरी प्रेस क्लब एवं पुरानी टिहरी बांध विस्थापित संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने समस्त उपस्थित आयोजकों, अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही समस्त जनपद वासियों को टिहरी स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि टिहरी स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब टिहरी में पुरानी टिहरी से संबंधित धरोहर को संरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टिहरी प्रभावितों/विस्थापितों से संबंधित कार्यों पर शासन-प्रशासन स्तर से हर सम्भव कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही पुनर्वास एवं अन्य विभागीय स्तर पर लम्बित शिकायतांे का भी शीघ्रातिशीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष न्यू टिहरी प्रेस क्लब शशि भूषण भट्ट द्वारा जिलाधिकारी एवं अन्य गणमान्यों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये।

इस मौके पर राज्यमंत्री अबल सिंह बिष्ट, प्रेस क्लब के महासचिव गोविन्द पुण्डीर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश राणा अन्य गणमान्य जे.पी. नौटियाल, ठाकुर भवानी प्रताप सिंह, ज्योति प्रसाद भट्ट सहित न्यू टिहरी प्रेस क्लब एवं पुरानी टिहरी बांध विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्य, अन्य मीडिया प्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News