कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रीदेव सुमन पार्क ढालवाला में ध्वजारोहण कर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया ।
1 min read

आज कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला व वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने श्रीदेव सुमन पार्क ढालवाला में ध्वजारोहण कर कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया ।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य अपने गठन के बाद से ही आज भी कायम है और वह समाज को एकजुट करना और नफरत को दूर करना चाहती है। 28 दिसंबर, 1885 को जब कांग्रेस का गठन हुआ था, तब इसकी स्थापना के पीछे का मकसद वही था जो आज है। कांग्रेस का गठन तब हुआ जब अंग्रेज समाज में नफरत फैला रहे थे और लोगों को एक-दूसरे के खिलाफ करने की कोशिश कर रहे थे। कांग्रेस का उद्देश्य समाज को एकजुट करना और ब्रिटिश शासन के चंगुल से मुक्त कराना था। आज भी कांग्रेस समाज में फैलाई जा रही नफरत का विरोध करने का काम कर रही है। हम समाज में नफरत खत्म करने और ‘मोहब्बत’ फैलाने के लिए तैयार हैं। जब देश एकजुट होगा तभी वह समृद्ध होगा। अस्थिरता के बीच कोई भी देश समृद्ध नहीं हो सकता।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश व्यास ने कांग्रेस पार्टी के 138 साल के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज सभी कांग्रेस जनों को एक बार फिर देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़नी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश भट्ट एवं प्रदीप राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हमेशा देश एवं देशवासियों को आगे बढ़ने का काम किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल,इंटक प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, दिनेश व्यास, दिनेश भट्ट, प्रदीप राणा, मंडलम अध्यक्ष अजय रमोला, मंडलम अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष तपोवन नवीन भंडारी, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला,महिला जिला अध्यक्ष सुमन नैथानी प्रमिला बिजलवान अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष सुनील आर्य सचिन सेलवान विजेंद्र राणा दयाल सिंह भंडारी सुरेंद्र भंडारी भगवती प्रसाद उनियाल सभासद विनोद सकलानी लक्ष्मण राजभर सर्वेंद्र कंडियाल आदि शामिल थे
