March 29, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारत रत्न देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा पार्क में इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

1 min read

मुनि की रेती : आज भारत रत्न देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनि की रेती द्वारा इंदिरा पार्क में इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश व्यास ने कहा कि देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का देश के लिए किया गया योगदान हमेशा याद किया जाएगा। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का जो ऐतिहासिक कार्य इंदिरा गांधी ने किया वह अविस्मरणीय है।

जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने महिलाओं को निडर होकर राजनीति करने की शक्ति प्रदान की साथ ही 1974 में पोखरण में आणविक विस्फोट कराकर पूरी दुनिया को बता दिया कि हमारे देश के पास भी परमाणु शक्ति है। नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि आज नगर कांग्रेस कमेटी ढालवाला मुनि की रेती ने भारत रत्न प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कराकर पूरे विश्व में अपनी ताकत का लोहा बनवाया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष महावीर खरोला पूर्व प्रदेश महामंत्री दिनेश व्यास विनोद विजलवान पूर्व प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट अजय रमोला सभाषद विनोद सकलानी सुरेंद्र भंडारी दयाल सिंह भंडारी प्रमोद कुमार विक्की प्रजापति देवी प्रसाद आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News