उत्तराखंड लोक संस्कृति संरक्षण समिति के स्थापना दिवस पर होगा पाण्डव नृत्य,,कमल व्यू एवं मकर व्यू का मंचन
1 min read

ढालवाला उत्तराखंड लोक संस्कृति संरक्षण समिति द्वारा स्थापना दिवस व नव वर्ष के आगमन के उपलक्ष में 14 बीघा में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति से जुड़े पाण्डव नृत्य,कमल व्यू एवं मकर व्यू का मंचन का आयोजन किया जायेगा। मंचन समिति के सदस्य एवं उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोककलाकार व लोक संस्कृति के प्रचारक आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल ने बताया कि लगभग 50 लोक कलाकारों द्वारा कमल व्यू एवं मकर व्यू कार्यक्रम का मंचन किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास ने कहा कि पूर्व में समिति द्वारा स्थापना दिवस चक्रव्यूह,रामलीला आदि का मंचन,उत्तराखंड,स्थानीय व स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति द्वारा आचार्य कृष्णानन्द नौटियाल द्वारा लिखित पुस्तक महाभारत मंडाण का भी विमोचन किया गया।
समिति द्वारा आयोजित बैठक में सचिव विशाल मणि पैन्यूली,गजेंद्र सिंह कण्डियाल,डॉ सुनील दत्त थपलियाल,धनीराम बिंजोला,सुरेंद्र सिंह भण्डारी,महिपाल बिष्ट,घनश्याम नौटियाल,प्रवीण व्यास, के0डी0 व्यास आदि उपस्थित थे।
