February 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राणा के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया l

1 min read

आज सांगठनिक जिला ऋषिकेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राणा के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया l
विदित हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा महिलाओ पर अभद्र टिप्पणी की गई जिससे कि आम जन मानस बहुत गुस्से मे है और जगह जगह नितीश कुमार का पुतला जला कर इसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के पदाधिकारीयों व महिला मोर्चा के द्वारा नटराज चौक पर नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया ।एवं रोष प्रकट करते हुए नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए और इस्तीफे की माँग की l पुतला दहन मे भारतीय जनता पार्टी जिला ऋषिकेश के महामंत्री दीपक धमीजा जी, उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी कविता शाह एवं माधवी गुप्ता के साथ साथ अनेकों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News