नव मधुवन आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 5 दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन सांस्कृतिक कृष्णोत्सव प्रतियोगिता में 32 विद्यालयों की भागीदारी ने आध्यात्मिक रंग बिखेरे
1 min read

मुनि की रेती, कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मथुरा, वृन्दावन की मस्ती में डूबा नव मधुवन आश्रम में आज स्थानीय 32 विद्यालयों के छात्र/छात्राओं में प्रतिभाग कर भगवान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित नाटक, नृत्य, गायन और सँस्कृति के अनेक रंग बिखेर कर अपने हुनर सहित द्वापर युग की याद कृष्णभक्तों को स्मरण करा दिया।इस प्रतियोगिता का समाचार लिखे जाने तक विद्यालयों के कार्यक्रम जारी थे।इस प्रतियोगिता का परिणाम निर्धारित ज्यूरी समाप्ति के बाद करेगी।इस अवसर पर भारी भीड़ के कारण आयोजन समिति को व्यवस्था बनाने में कठनाइयों का सामना करते देखा गया है।आज की भीड़ देखकर मुनि की रेती के कोतवाल प्रदीप चौहान के लिये कल जन्माष्टमी का मुख्य पर्व पर बढ़ती भीड़ सहित पार्किंग व्यवस्था को कैसे मैनेज किया जाय ये चुनोती जरूर रहेगी।सूत्रों के हवाले से पूर्णानन्द डिग्री कालेज का मैदान कल पार्किंग के रूप में संचालित हो सकता है।अभी से कल के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।
नव मधुवन के मुख्य महाराज ओर सबके प्रिय स्वामी परमानन्द दास प्रभु ने सबसे पहले जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुये प्रत्येक आंगन में कृष्ण कृपा का उदय हो।उन्होंने नगर के सभी जनो से अपील की है कि कल जन्माष्टमी पर्व पर आप सपरिवार कृष्ण दर्शन का लाभ उठायें ओर देर रात भगवान के अभिषेक, महाप्रसाद में सम्मलित होकर कृष्ण से एकाकार करे। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता का जो सहयोग प्राप्त होता आ रहा है उससे ये स्थान छोटा पड़ रहा है लेकिन कृष्ण बहुत व्यापक आदि अनादि है तो फिर उनके भक्त भी इस व्यवस्था में अपने को ढालने का कार्य कर रहे है जिससे नित नई खोज को हम विस्तार दे रहे है।
उल्लेखनीय है कि नगर में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक का उदय विगत कई वर्षों से नव मधुवन आश्रम भक्ति भाव से कर कृष्ण प्रसाद को घर घर पहुंचाने का कार्य कर रहा है।बिना जन शक्ति से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा, कृष्ण जन्माष्टमी सहित अन्य कार्य करने बहुत कठिन है लेकिन कृष्ण स्वयं इस कार्य को करने की शक्ति आयोजन समिति को देते है।
आज के इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिये प्रबन्धक मधुवन आश्रम हर्ष कौशल,ऊर्जावान सुरेन्द्र कंडवाल, , हरिभक्त दास, रासबिहारी दास, सुनील कंडवाल सहित मधुवन आश्रम आयोजन समिति परिवार व्यवस्था में लीन कृष्ण वन्दन करता देखा गया।कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य ओर दिव्य प्राकट्य उत्सव होना है।
