नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह
1 min read

नरेंद्रनगर। आज नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में तपोवन स्थित नारायण पैलेस में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व गढ़वाल सांसद माननीय श्री तीरथ सिंह रावत जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्रनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री रमेश पुंडीर जी ने की।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री तीरथ सिंह रावत जी का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और उत्साह का परिचय दिया। अपने संबोधन में श्री रावत जी ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर सक्रियता और समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। हमें पद की चिंता किए बिना संगठन के लिए निरंतर कार्य करते रहना चाहिए। पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन संगठन और विचारधारा सदैव सर्वोपरि रहती है।
इस अवसर पर भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर अभिषेक शर्मा जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री तीरथ सिंह रावत जी के हाथों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नए कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विनीता बिष्ट जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश वक्ता श्री मनोज जखमोला जी, लक्ष्मण मंदिर के महंत श्री जगदीश शर्मा जी, वन विभाग प्रतिनिधि टिहरी गढ़वाल एवं मंडल प्रभारी/बीएलए-1 नरेंद्रनगर विधानसभा श्री अर्जुन सिंह दवाण जी, जिला युवा मोर्चा आईटी संयोजक श्री नरेश कुलियाल जी, मंडल मंत्री एवं प्रधान श्री भजराम भट्ट जी, प्रधान श्री संदीप पंवार जी, विक्रम यूनियन अध्यक्ष श्री त्रिलोक भंडारी जी, सभासद श्री सुरेश उनियाल जी, मंडल महामंत्री श्री हरि सिंह रावत जी, मंडल महामंत्री श्री किशन सिंह रावत जी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक श्री भीम सिंह चौहान जी, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक श्री अशोक कंडवाल जी, मण्डल उपाध्यक्ष श्री जगदीश कंडारी ज़ी,सभासद श्री राजेश शर्मा जी, सभासद श्री रवि भंडारी जी, सांसद प्रतिनिधि श्री मकान सिंह भंडारी जी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राजेश बहुगुणा जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री सोबन सिंह भंडारी जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री कुंदन नेगी जी, मंडल मंत्री श्रीमती सकुंतला असवाल जी, मण्डल कोषाध्यक्ष श्री गोपाल सिंह ज़ी श्रीमती सुंदरी जोशी जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती श्वेता भट्ट जी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मंजू भंडारी जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री अमन भंडारी जी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिद्धार्थ राणा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री हरि सिंह रावत जी एवं श्री भीम सिंह चौहान जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की सफल मेजबानी एवं व्यवस्था के लिए तपोवन स्थित नारायण पैलेस के ऑनर श्री नरेंद्र सिंह भंडारी (नंदू भंडारी) जी का विशेष आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कार्यक्रम के लिए अपना हॉल उपलब्ध कराने के साथ-साथ भोजन एवं जलपान की व्यवस्था कर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
श्री तीरथ सिंह रावत जी के ओजस्वी संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। उनके संदेश ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और निरंतर सक्रियता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्रहित के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
संगठन बढ़े, संगठन मजबूत हो और कार्यकर्ता निरंतर आगे बढ़ें—इसी संकल्प और उत्साह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
