February 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आंदोलनकारी अमर शहीद सूर्य प्रकाश थपलियाल को उनके आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

1 min read

आज नगर कांग्रेस कमेटी ढlलवाला मुनि की रेती द्वारा उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी अमर शहीद सूर्य प्रकाश थपलियाल को उनके आवास पर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की साथ ही उनकी माता श्रीमती सत्यभामा थपलियाल को पुष्पमाला एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश व्यास ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज उत्तराखंड के आंदोलन कार्यों अमर शहीदों के सर्वोच्च निछावर कर बलिदान से ही उत्तराखंड वासियों को यह राज्य मिला है उत्तराखंड आंदोलनकारी की उत्तराखंड की मांग को लेकर जो जन भावनाएं थी आज सरकार है उसे पर खरी नहीं उतर पा रही हैं। सूर्य प्रकाश थपलियाल की माता श्रीमती सत्यभामा थपलियाल ने कहा कि नगर पालिका मुनि की रेती के 14 बीघा पुल के पास सूर्यप्रकश के नाम का एक चौक बनाकर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए,

जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड आंदोलन कार्यों और उनके शहीदों का हमेशा अपमान किया है जिसका जीता जागता उदाहरण कुछ दिनों पहले भाजपा के मंत्रियों द्वारा उत्तराखंड आंदोलन कार्यों के साथ जो अभद्रता की गई वह पूरे प्रदेश के सामने है। उत्तराखंड के आंदोलनकारी के सपनों का राज्य अभी बनना बाकी है।
महावीर खरोला और सभासद विनोद सकलानी ने मुख्यमार्ग का नाम स्वo सूर्य थपलियाल के नाम से रखा जाय।।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री दिनेश व्यास जिला अध्यक्ष उत्तम असवाल नगर अध्यक्ष महावीर खरोला सभासद विनोद सकलानी सुनील चौहान उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News