राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में एनoएसoयूoआईo के नितिन नेगी अध्यक्ष , प्रिया महासचिव बनी
1 min read

धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में छात्र संघ चुनाव मैं इस बार एनएसयूआई ने सभी सीटों पर अपने प्रतिद्वंदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उम्मीदवारों को चुनाव में मlत देकर सभी सीटों पर कब्जा हासिल किया l
छात्र संघ चुनाव में कुल 326 छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग करना था जिसमें कुल पोलिंग 245 छात्र छात्राओं ने अपने मतों का प्रयोग किया तथा एक वोट नोटा पर पड़ा l
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में इस बार एनएसयूआई अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नितिन नेगी विजय घोषित किए गए जिन्हें 142 मत पड़े तथा उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी तेजस को लगभग 40 मतों से हराया तेजस को 102 मत पड़े वही महासचिव पद पर एनएसयूआई की प्रिया धामंदा विजय हासिल की जिन्हें 152 मत पड़े जबकि प्रतिद्वंदी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की उम्मीदवार विकास नेगी को 92 मत में ही संतोष करना पड़ा इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए एनएसयूआई के तुषार पवार विजय घोषित हुए जिन्हें 146 मत पड़े ,वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जय शर्मा को 98 मतों पर ही संतोष करना पड़ा l
इस तरह से धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में एनएसीआई ने सभी सीटों पर कब्जा कर कॉलेज मेंअपना परचम लहराया l
