February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

श्री गुरु नानक देव जी ने वहम, जात पात तथा भ्रम की भावना से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने को प्रेरित किया : राजपाल खरोला

1 min read

ऋषिकेश 19 नवम्बर,2021
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया की आज सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी के 552 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गुरुद्वारों (हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा, गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा, नानक निवास, निर्मल आश्रम गुरुद्वारा, गुरुद्वारा सिंह सभा श्यामपुर, गुरुद्वारा सिंह सभा जोगीवाला माफ़ी छिद्दरवाला ) पर माथा टेका और प्रात: 8 बजे प्रभात फेरी से लेकर दोपहर सेवा कर लंगर का प्रसाद ग्रहण तक विभिन्न कार्यक्रमों में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
खरोला ने कहा की श्री गुरु नानक देव जी ने वहम, जात पात तथा भ्रम की भावना से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने को प्रेरित किया था। इसके साथ ही उन्होंने इंसानियत के धर्म की पालना करने का संदेश दिया था। जिस पर चलकर जीवन को कृतार्थ किया जा सकता है।
आज मौके पर सरदार जगजीत सिंह, सरदार माँगा सिंह, राजेन्द्र गैरोला, अभिषेक शर्मा, परवीन बिष्ट भी कार्यक्रमों में मौजूद रहे  l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News