March 26, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने पर महिला मोर्चा जिला ऋषिकेश की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

1 min read

 

ऋषिकेश 20 सितंबर 2023 ।

लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश करने पर महिला मोर्चा जिला ऋषिकेश की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी। साथ ही आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी व्यक्त करते हुए मोदी सरकार का आभार प्रकट किया।

रेलवे रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित आभार कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सांसद और विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश किया जाना केंद्र सरकार का क्रांतिकारी कदम है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि नई संसद भवन में यह प्रथम नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया गया जो मोदी सरकार का महिलाओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। कहा कि इससे महिलाओं की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने इस अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड विधानसभा में भी इस बिल का प्रभाव देखने को मिलेगा बताया कि विधानसभा की 23 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी।

जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता साह ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में इस निर्णय से आधी आबादी के सशक्तिकरण की रहा साफ हुई है। इससे देश को हर स्तर पर मजबूत महिला नेतृत्व मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की दशकों पुरानी मांग को यह पूरा किया है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, जिला महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, निर्मल उनियाल, आशा सेमवाल, रोमा सहगल, मंजू नेगी, सुमन लता, रीता नेगी, रेनू चौधरी, रीना चौहान, रेखा बिंजोला, भावना किशोर गौड़, निवेदिता सरकार, गुड्डी कलूड़ा, सुशीला बिष्ट, सुधा बिष्ट, रीता गुप्ता, हिमानी कौशिक, मोनिका गर्ग, सीमा रानी, नितिन सक्सेना, दिनेश सती, संजय शास्त्री, मनोज धयानी, शम्भू पासवान, पार्षद राजेन्द्र बिष्ट सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News