JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत 50 सदस्य साइकिल सवार एथलीट्स का जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा ढालवाला मुनि की रेती में भव्य स्वागत किया गया।

1 min read

आज देवभूमि मास्टर एथलीट्स एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन देहरादून द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत 50 सदस्य साइकिल सवार एथलीट्स का जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग द्वारा ढालवाला मुनि की रेती में भव्य स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष में पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। 29 अगस्त 1905 को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म प्रयागराज में हुआ मेजर ध्यानचंद के नेतृत्व में 1928 1932 और 1936 में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीते।
उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि उठना, काम पर जाना और फिर खाना खाकर सो जाना। क्या आपकी लाइफ साइकिल भी कुछ ऐसी ही चल रही है? क्या आप भी खुद के लिए समय निकाल नहीं पा रहे है? ये सवाल भले ही आपको सरल लग रहा होगा, लेकिन इसका अर्थ बहुत ही गहरा है। बदलते समय के साथ हर चीज में परिवर्तन हो रहा है, लेकिन अगर इंसान मानसिक और शारीरिक स्वस्थ नहीं तो पैसे कमाने का भी कोई मतलब नहीं रह जाता है। आज हम ये सब इसलिए कह रहे है, क्योंकि आज यानी 29 अगस्त का दिन खेल जगत के लिए बेहद ही खास है। देश में इस समय हर घर में भारत के स्टार नीरज चोपड़ा के विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल करने को लेकर चर्चा हो रही है। बच्चों को इन प्लेयर्स का उदाहरण देकर करियर पर ध्यान देने को लेकर समझाया तो जरूर जाता है, लेकिन जब तक बच्चों को खेल के परिवार से ज्यादा सपोर्ट नहीं मिलेगा तब तक भारत को भविष्य में और नीरज चोपड़ा जैसा प्लेयर भला कैसे मिलेगा?
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि आज एक तरफ नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने की खुशी है तो दूसरी तरफ हमें खेद है कि विश्व कुश्ती संघ ने भारत को विश्व कुश्ती संघ से निष्कासित कर दिया। कहीं ना कहीं हमारे प्रधानमंत्री और भाजपा द्वारा एक दरिंदे को बचाने के लिए कुश्ती संघ की बलि दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता दिनेश व्यास ने कहा कि आज देवभूमि मास्टर एथलीट्स संगठन के सभी वरिष्ठ सदस्यों का हम स्वागत करते हैं और प्रदेश के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए आज वह देहरादून से ढालवाला मुनि की रेती होते हुए परमार्थ निकेतन से वापस देहरादून लौटेंगे। स्वास्थ्य के लिए और स्वच्छता के लिए जागरूकता आज बहुत ही जरूरी है दैविक आपदा के बाद डेंगू जैसी महामारी से निपटने के लिए स्वच्छता बहुत जरूरी है।

नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि सभी 50 सदस्य साइकिल सवार दस्ता अलग-अलग क्षेत्र में खेलों से जुड़े हुए हैं इसमें से कुछ ने कारगिल तक साइकिल के द्वारा यात्रा कर शांति की अपील की है, यह सभी लोग 35 से और 80 साल की उम्र के बीच के हैं ।

इस अवसर पर देवभूमि मास्टर एथलीट्स के अध्यक्ष अरुण कुमार सूद महासचिव सतीश चंद चौहान टीम लीडर कलम सिंह बिष्ट जयमल सिंह नेगी ललित जोशी गंभीर सिंह पवार जितेंद्र गुप्ता जन पेंट करनाल गांग मेजर थापा कांति रावत शाहिद 50 साइकिल सदस्य के साथ कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल नगर अध्यक्ष महावीर खारोला वारिस कांग्रेस नेता दिनेश व्यास दिनेश सकलानी दिनेश भट्ट सुमन नैथानी प्रमिला बिजलवान सरस्वती जोशी आशीष श्रीवास्तव अजय रमोला विनोद सकलानी अजय रमोला भगवती प्रसाद उनियाल सुरेंद्र भंडारी अजय बंदोलिया आदि उपस्थित थे

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News