एम आई टी ढालवाला में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रिय खेल दिवस का आयोजन
1 min read

ऋषिकेश :
एम आई टी ढालवाला परिसर में आज मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा राष्टीय खेल दिवस का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान निदेशक श्री रवि जुयाल द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए निदेशक रवि जुयाल ने स्वयंसेवियों को सम्बोधित करते हुए युवा जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया भारत विश्व का सबसे युवा देश है, भारत में विश्व की 65 प्रतिशत आबादी युवा है ,विश्व का हर पांचवा युवा भारतीय है, युवा जीवन में खेलों का विशेष महत्व है शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने और एक श्रेष्ठ व्यक्तित्व का विकास करने मे खेलों की मुख्य भूमिका है,खेलों से न केवल शरीर को स्वस्थ और युवा रखा जा सकता है अपितु आपसी सहयोग, प्रेम,सदभाव, मित्रता जैसे भावो को विकसित करने में भी मदद मिलती है ।
ज्ञातव्य है की खेल हाकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस को साल 2012 से राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप मे आयोजित किया जाता है,l
इसी उपलक्ष्य में आज संस्थान परिसर की एन एस एस इकाई द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें योग, शतरंज,बैडमिंटन, शॉटपुट थ्रो, रस्साकसी, जैसे अनेक खेलो का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का संचालन एन एस एस समन्वयक डा रितेश जोशी एवं राजेश सिंह चौधरी द्वारा किया गया । खेल दिवस आयोजन के अवसर पर डा प्रेम प्रकाश पुरोहित, गीता चंदोला,शिल्पी कुकरेजा,प्रियंका देशवाल,रवि कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे ।
