JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान वोटर चेतना अभियान के तहत मतदाता जागरूक अभियान के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई।

1 min read

 

आज दिनांक 25 अगस्त 2023 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी अभियान वोटर चेतना अभियान के तहत डीएवी पीजी कॉलेज में मतदाता जागरूक अभियान एवं देहरादून नगर निगम टाउन हॉल में राजपुर विधानसभा की कार्यशाला आयोजित की गई।

डीएवी पीजी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय अजेय जी एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के द्वारा वोटर चेतन अध्ययन के तहत मतदाता जागरूक अभियान चलाया गया संगठन महामंत्री जी ने सभी युवाओं से आवाहन किया जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष से ऊपर हो गई है आप सभी अपना मतदान जरूर बनवा लें ताकि आने वाले समय में आप सभी युवाओं की भूमिका भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में कामगार सिद्ध हो।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी अभियान जनता को समर्पित अभियान है भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के द्वारा सही तरीके से कार्य करने का पथ सुनिश्चित करती है। भाजपा में बूथ की समिति बहुत महत्वपूर्ण होती है मेरा बूथ सबसे मजबूत मानक को मानकर वोटर चेतना अभियान शुरू किया गया है हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करते हैं आपके नेतृत्व में इसरो के समस्त वैज्ञानिक एवं उनकी टीम के द्वारा जो गौरवपूर्ण उत्कृष्ट कार्य किया गया है आज देश का तिरंगा चंद्रमा पर लहराया है उसके लिए हम मोदी जी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।
हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि हम 18 वर्ष के पूर्ण कर रहे सभी व्यक्तियों का मतदान सुनिश्चित कर पहचान पत्र एवं सूची में दर्ज करने का काम करेंगे।
साथ ही महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत होते हुए डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों से अपने आप को सुरक्षित रखने को कहा साथ ही साफ सफाई रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान राकेश गिरी ने सभी कार्यकर्ताओं को चंद्रयान-3 की शुभकामनाएं दी साथ ही वोटर चेतना अभियान की पीपीटी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियों साझा किया।
साथ ही बताया कि यह वोटर चेतना अभियान 25 से 26 अगस्त तक चलाया जाएगा इस अभियान के तहत हम दो चरणों में इस अभियान को लेकर जाएंगे प्रथम चरण में कार्यशालाएं होगी एवं द्वितीय चरण में मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा साथ ही मतदाता जागरूक अभियान के तहत कॉलेज व विश्वविद्यालय में अभियान को लेकर जाएंगे और सभी नए मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाता सूचियां की जानकारी प्राप्त करेंगे एवं जाली मतदाताओं को सूची से निरस्त करने का काम भी अपनी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता करेंगे।
क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उत्कृष्ट कार्यकर्ता है।
हम प्रत्येक विधानसभा में नए युवाओं को 10 हजार से अधिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल जी अरविंद जैन महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संकेत नौटियाल संदीप मुखर्जी उमा नरेश तिवारी प्रदीप कुमार अक्षत जैन विपिन खंडूरी बबीता सहोत्रा राजेश बडोनी आशीष शर्मा मंडल अध्यक्ष राहुल लारा पंकज शर्मा मंडल महामंत्री अवधेश तिवारी वैभव अग्रवाल अभिषेक नौटियाल सुमन अनुप रावत
पासी सोनी कुलवंत सूद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News