नरेंद्र नगर विधानसभा अंतर्गत वोटर माह चेतना अभियान से जुड़ी कार्यशाला का किया गया आयोजन।
1 min read

भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा पूरे देश के अंतर्गत 1 अगस्त 23 से 31 अगस्त 23 तक वोटर महा चेतना अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे देश के अंतर्गत वोटरों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की धांधलियों को समाप्त कर चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाकर वोटर की गुणवत्ता को बढ़ाना है, साथ ही देश मे स्वछ लोकतंत्र स्थापित करना है।
टिहरी जिले की नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांचों मंडलों (नरेंद्र नगर शहर, नरेंद्र नगर ग्रामीण, मुनिकीरेती, गजा व मंडल भरपूर मंडल) के प्रमुख कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी की मौजूदगी में वोटर महा चेतना अभियान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नगर ग्रामीण रविंद्र भंडारी की अध्यक्षता में, कार्यक्रम संयोजक व विधानसभा टोली सदस्य श्री अर्जुन दवाण जी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम मैं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला महामंत्री व ऋषिकेश विधानसभा सह प्रभारी नलिन भट्ट ने प्रतिभा किया, व उपस्थित पदाधिकारी को इस कार्यक्रम की अहमियत के बारे में विस्तृत तौर पर समझाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर, वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।
इस कार्यक्रम में जिले की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा आर्य, जिले के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीमान कमलेश भट्ट, जिला मंत्री श्री पूर्ण सिंह धामंदा, जिला कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक सिंह भंडारी, जिला किसान मोर्चा महामंत्री ज्योति बर्थवाल, भरपूर मंडल अध्यक्ष श्री हर्षपाल कोली, नरेंद्र नगर शहर मंडल अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ राणा, कार्यवाहक मंडल अध्यक्ष मुनि की रेती व उपाध्यक्ष श्रीमान राकेश पुरी जी, ग्रामीण मंडल महामंत्री गजेंद्र राणा, मुनिकीरेती भगवती काला, उपाध्यक्ष प्रभु बिजल्वाण, अशोक कंडवाल, भीम सिंह चौहान, रणबीर रावत, विपिन पासवान, मंडल मंत्री कुंदन नेगी, जयंत शर्मा, मीडिया प्रभारी कृष्ण रावत, कोषाध्यक्ष होशियार सिंह भंडारी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शोभन सिंह भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह भंडारी, मुनकृति युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सचिदानंद पैन्यूली, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बांकेलाल पांडे, नरेंद्र नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गीता दवाण, मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कविता कंडवाल, महिला मोर्चा महामंत्री किरन रावत, उपाध्यक्ष सुंदरी जोशी, महिला मोर्चा मंडल मंत्री शकुंतला अश्वाल मौजूद थी
।
