April 12, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

पर्यटक आवास गृह पौड़ी में शान से लहराया तिरँगा

1 min read

पौड़ी15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की 77 वी प्रभात स्मरणीय बेला पर पौड़ी के उप जिलाधिकारी अबरार अहमद ने ध्वजारोहण कर शान के साथ तिरँगा झण्डे को सलामी दी।इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश चन्द्र खत्री सहित गढ़वाल मण्डल के प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती मौजूद रहे।

देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले ज्ञात अज्ञात स्वाधीनता वीरो को वन्दन, नमन सहित स्मरण करते हुए मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी बहुत मुश्किल दौर को पार कर हमें प्राप्त हुई है इसको व्यर्थ नही गंवाना है और युवा सहित आमजन को देश सर्वोपरि है वसुधैव कटुम्बकम हमारा मूल भावना से जुड़ा है।पर्यटन में अतिथि देवो :भव:का आधार हमारी मजबूती के सम्बल रहा है।देश आज तरक्की के नए नए अविष्कार कर आर्थिक क्षेत्र में 5 वे पॉयदान कर है जल्द ही हमारी एकजुटता से ये तीसरे नम्बर पर विराजमान होगा। उन्होंने इस अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाये दी है और सभी को अपने कार्य मनोयोग से करने का आग्रह किया है।


इस आजादी के पर्व पर अपने जिला पर्यटन अधिकारी पी एस खत्री जी ने राष्ट्रीय पर्व की शुभकामना ओर बधाई देते हुए कहा कि आजादी के महत्व को समझना और फिर बेहतरी से कार्य करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।यह पर्व हमे त्याग, तपस्या ओर बलिदान के लिए प्रेरित करता है ।देश खुशहाल बने इसके लिए आप सबका योगदान महत्वपूर्ण है।देश का युवा आज अपना परचम हर क्षेत्र में लहरा रहे है और साबित कर रहे है कि हम अब्बल देशो की तुलना में किसी से कम नही है।
स्वत्रंतता दिवस समारोह का संचालन करते हुए पर्यटक आवास गृह पौड़ी के प्रबन्धक भारत भूषण कुकरेती ने मुख्य अथिति उपजिलाधिकारी पौड़ी सहित जिला पर्यटन अधिकारी प्रकाश चन्द्र खत्री सहित तमाम अथितियों का आभार व्यक्त करते हुए उनको आजादी पर्व की ढेर सारी शुभकामनाये ओर बधाई दी है। आज के दिन उन वीर शहीदों को याद करने का दिन है जिनके कारण ये आजादी का अनुभव हम करते है।उन महान वीर सपूतों को शत शत अभिनन्दन,वन्दन,ओर पुष्पांजली अर्पित करते हुये आप सभी से अपेक्षा है कि आप जंहा भी कार्यरत है देश प्रथम फिर अपने कर्त्तव्य बोध का संकल्प लेकर देश, प्रदेढ़,नगर,गाँव को आगे बढ़ाने का प्रयास करे।एक दूसरे की मदद कर आपसी सदभाव को कायम करने में अपना योगदान दे।उन्होंने कहा कि हमारा देश अन्य राष्ट्रों की तुलना में सबसे युवा औसतन 30 वर्ष के लगभग है जिनसे अनेक अविष्कारों को सार्थक ढंग से करने का कुशल सामर्थ्य है।
इस आजादी पर्व पर गढ़वाल मण्डल विकास निगम के राकेश लाल,लोकेन्द्र लाल, अभिषेक पर्यटन विकास कार्यालय के कांता सुन्द्रियाल, मनोज कुमार,रितेश नेगी,मोनिका रावत,प्रदीप कुमार,जमन रावत पीआरडी जवान सुनील कुमार सहित गैस एजेन्सी के विनोद कुमार, मूलचन्द्र आदि अनेक जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News