JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

चमोली हादसे के 11 घायलों में से 9 लोगों को आवश्यक उपचार के बाद शुक्रवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया

1 min read

चमोली दुर्घटना
हेल्थ बुलेटिन

एम्स, ऋषिकेश
21 जुलाई 2023

 

चमोली हादसे के 11 घायलों में से 9 लोगों को आवश्यक उपचार के बाद शुक्रवार को एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि अन्य 2 घायलों का अभी अस्पताल के ट्राॅमा वार्ड में इलाज चल रहा है। जिनमें से एक की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने एम्स पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

19 जुलाई को चमोली में हुए हादसे के 11 घायलों को उपचार हेतु एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। दो दिन तक आवश्यक उपचार करने के बाद घायलों की स्थिति में सुधार होने पर शुक्रवार को इनमें से 9 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

डिस्चार्ज किए गए लोगों में अभिषेक पाल पुत्र राजेन्द्र पाल, पवन सिह राठौर पुत्र उदय सिंह, जयदीप पुत्र हरीश लाल, धीरेन्द्र रावत पुत्र राजेन्द्र रावत और सुभाष खत्री पुत्र दौलत सिंह के अलावा नरेन्द्र पुत्र असील दास, आनन्द पुत्र स्व. गम्मा लाल, रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल और महेश पुत्र रूप दास शामिल हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए एम्स के ट्रामा सर्जन डाॅ.नीरज कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज किए गए सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं और उनका समुचित उपचार करने के बाद ही स्थिति सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

चिकित्सकों के अनुसार ट्राॅमा आईसीयू में भर्ती संदीप पुत्र सुलोचन राम की हालत में कुछ सुधार हुआ है। डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि संदीप को अब वेंटिलेटर से हटा दिया गया है हालांकि अभी उन्हें फेस मास्क सपोर्ट पर रखा गया है।
शुक्रवार को उन्हें ऑरली लिक्विड डाईट भी दी गई और वह बातचीत करने की स्थिति में हैं। उधर, ट्राॅमा रेड जोन में भर्ती घायल सुशील पुत्र सुदामा की हालत में अभी ज्यादा सुधार नहीं हो पाया है। वह अब पूर्ण तौर से सेंस में हैं लेकिन उन्हें किडनी की समस्या से दिक्कतें अभी भी बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News