October 17, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा अंबेडकर मंडल के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिले के पीपलकोटी में हुई हृदय विदारक घटना मे सभी पुण्य आत्माओं की शांति के लिए पंचायती मंदिर में यज्ञ-हवन कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

1 min read

आज दिनांक 21 जुलाई 2023 को भारतीय जनता पार्टी, अंबेडकर नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिले के पीपलकोटी में हुई हृदय विदारक घटना में हताहत हुए लोगों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए दर्शन लाल चौक स्थित पंचायती मंदिर में यज्ञ-हवन कर उन्हे अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान से प्रार्थना की इस दर्दनाक हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों को भगवान शक्ति दें ताकि वह सब इस दुख को सहन कर सकें। यज्ञ में महापौर सुनील उनियाल गामा, अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी, महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हरीश डोरा, आशीष नागरथ, गोपाल पूरी, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनूप गोयल, पवन त्रिपाठी, मंत्री दीपक जेठी, प्रीति करनवाल, प्रवीण शर्मा, हिमानी रावत, पार्षद अनिता गर्ग, विमला गौड़, रोहन चंदेल, मनोज जाटव, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशिता शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष वीरेश जैन, अंकुर जैन, गुरप्रीत सिंह छाबड़ा, जयपाल वाल्मीकि, अरुण खरबंदा, शक्तिकेंद्र संयोजक लव अग्रवाल, भाग सिंह नेगी, सोशल मीडिया संयोजक हृदेश लूथरा, डॉक्टर जीएन राव, अशोक राठौड़आदि उपस्थित रहें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News