समाजसेविका एवं योग प्रशिक्षक नीलम चमोली द्वारा चलाए जा रहे 1 माह के प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन हुआ
1 min read

ऋषिकेश।श्यामपुर न्याय पँचायत की ग्राम सभा भट्टोवाला में स्थानीय निवासी समाजसेविका एवं योग प्रशिक्षक नीलम चमोली द्वारा चलाए जा रहे 1 माह के प्रशिक्षण शिविर का विधिवत समापन हुआ बीते वर्षों की भाँति भी स्थानीय बच्चों में संस्कार पोषण के साथ साथ शारीरिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए एक माह का ग्रीष्म कालीन शिविर आयोजित किया गया।वे बीते कुछ वर्षों से युवाओं को निःशुल्क योग प्रशिक्षण और व्यक्तित्व विकास की प्रातःकालीन कक्षाएं दे रही हैं।इस इस पुनीत कार्य में उनके साथ असम राइफल्स के सेवा निवृत्त अधिकारी बिशन सिंह रांगड़ ने बच्चों को शारीरिक प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार को ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर के विधिवत समापन से पूर्व यहाँ भारत स्वाभिमान की योगाचार्य सुनीता खण्डूरी द्वारा बच्चों को योग के महत्व की जानकारी दी गयी एवं कुछ योगासन भी कराए जबकि शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने प्रशिक्षणार्थी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि योग हमारी संस्कृति का हिस्सा है। हमें संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण संवर्धन के प्रयास जारी रखने होंगें। यहाँ बच्चों द्वारा घर से लाये गए फलदार बीजों सहित पौधा रोपण का कार्य किया गया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को योग पतंजलि द्वारा टी शर्ट वितरण की गईं। इस अवसर पर समाजसेविका नीलम चमोली ने बच्चों को सतत योग करने एवं अनुशासन में रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान है उन्हें जैसा ढाला जाए वैसे ढल जाते हैं l इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम बच्चों को अच्छे से अच्छा माहौल देने का प्रयास करेंl इस मौके पर योगा चार्य रजनी धीमान साहिल,तेजस्वनी. अंशु, उज्जवल, आर्यन, आराध्या, प्रिया आदि बहुत सारे बच्चे उपस्थित रहे l
