April 14, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

यदि बूथ जीत लिया तो समझो हमने चुनाव जीत लिया : आदित्य कोठारी

1 min read

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला ऋषिकेश मैं मोदी जी के ओजस्वी वक्तव्य को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश, जिला ,मंडल व मोर्चों के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में सुना गया l

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी  द्वारा वीर भद्र मंडल में एवं जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा जी द्वारा रायवाला में प्रधानमंत्री मोदी का वक्तव्य सुना गया l


आदित्य कोठारी ने कहा की मोदी जी के बताए हुए रास्ते पर सभी को चलना है यदि बूथ जीत लिया तो समझो हमने चुनाव जीत लिया l इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने बूथ के प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क करके उसको पार्टी की रीति नीति से अवगत कराना है l उसे पार्टी द्वारा लाई गई योजनाओं के लाभ के विषय में बताना है l तथा भविष्य में आने वाली योजनाओं के विषय में भी अवगत कराना है l
जिलाध्यक्ष रबीन्द्र राणा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी हैं तो इस सम्मान को आगे भी बनाए रखने के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव को भुला कर अभी से कमर कसने की जरूरत है l
मोदी जी के विचारो को सुनकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश वह उत्साह का संचार हो गया और सभी कार्यकर्ता हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे लगाने लगे l सारा वातावरण मोदी मय हो गया l
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा ऋषिकेश में, ऋषिकेश मेयर अनीता ममगई द्वारा श्यामपुर मंडल में मोदी जी का भाषण सुना गया l
इस अवसर पर महामंत्री दीपक धमीजा राजकुमार राज दिनेश पयाल पुष्पा ध्यानी, कमला नेगी ,नीलम चमोली ,प्रतीक कालिया ,गणेश रावत, राजेश जुगलान राहुल अग्रवाल सोनी रावत दीपक जुगलान चमन पोखरियाल कविता शाह, सुरेंद्र सिंह, पुनीता भंडारी, शिवानी भट्ट आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News