JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

1 min read

← Back

Thank you for your response. ✨

 

ऋषिकेश 27 जून 2023 ।
क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’’ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने की शैली की डा. अग्रवाल ने प्रशंसा की।

जिला कार्यालय ऋषिकेश में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने संवाद कार्यक्रम को हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया। पीएम ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं को भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही भी बताया। पीएम ने कहा कि दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ने देश का नुकसान किया है। कुछ लोग केवल अपने दल के लिए जीते हैं और अपने कल का ही भला करना चाहते। पीएम ने कहा कि भाजपा का रास्ता तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण का है। देश में जहां भाजपा सरकार है वहां हम संतुष्टिकरण के अभियान में लगे हैं। संतुष्टिकरण का रास्ता मेहनत वाला होता है। उसमें पसीना बहाना पड़ता है।

इस दौरान डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की भी प्रशंसा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय शास़्त्री, कपिल गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, महामंत्री नितिन सक्सेना, पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष शंभू पासवान, पार्षद सोनू प्रभाकर, राजेश दिवाकर, रीना शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जगावर सिंह, रंजन अंथवाल, सतीश पाल, सुधा असवाल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन मंडल, हिमानी कौशिक, ज्योति पांडेय, सुभाष ठठेरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Breaking News