April 18, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

निराश्रित गाय का पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा उपचार किया गया है तथा आज गाय की स्थिति में सुधार है।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 26 जून, 2023

25 जून, 2023 रविवार को खाड़ी के पास एक गाय का सींग टूटे हुए के कारण गाय काफी दयनीय स्थिति में लग रही थी। गाय का फोटो और वीडियो मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी टिहरी को भेजा गया, ताकि गाय का उपचार हो सके। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशुतोष जोशी द्वारा तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को उपचार हेतु निर्देशित किया गया। सीवीओ ने बताया कि संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गाय का उपचार किया गया है तथा आज गाय की स्थिति में सुधार है। उन्होंने सभी पशु चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अपने अपने क्षेत्रों में कहीं पर भी निराश्रित पशु अगर रोगग्रस्त दिखाई दे, तो तत्काल उनका उपचार करना सुनिस्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News