February 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

विशेष लोक अभियोजक/सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), टिहरी गढ़वाल के एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गये हैं।

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 16 जून, 2023
विशेष लोक अभियोजक/सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), टिहरी गढ़वाल के एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गये हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल के.के. मिश्र द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में विज्ञप्ति दिनांक 15 जून, 2023 के माध्यम से विशेष लोक अभियोजक/सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), टिहरी गढ़वाल के एक पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन मांगे गये हैं। इच्छुक अधिवक्ता, जो विधि परामर्शी निदेशिका के पैरा-7.03 में निर्धारित योग्यता रखता है, वह अपना आवेदन पत्र विज्ञप्ति जारी होने के 15 दिन के अन्दर तीन प्रतियों में प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित प्रारूप पर जिला कार्यालय नई टिहरी में प्रस्तुत कर सकते हैं। समीपवर्ती जिले यथा देहरादून, हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल मंे व्यवसायरत अधिवक्ता भी अपने जिले के जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से इस पद के लिए आवदेन प्रस्तुत कर सकते हैं। पद पर नियुक्ति हेतु कम से कम 10 वर्ष का फौजदारी वादों का अनुभवी विधि व्यवसायी होना आवश्यक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News