February 16, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

डंपर व बस की आपसी भिड़ंत

1 min read

आज प्रातः देवप्रयाग से ऋषिकेश की तरफ को जा रहे डंपर संख्या uk08 सीबी 5050, जिसको चालक गुरमीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी हलदौर भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष चला रहा था तथा ऋषिकेश की तरफ से आ रही यात्री बस हिमगिरी नंबर यूके 15 पी०ए० 0086, जिसको चालक मनोहर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल उम्र 58 साल चला रहा था, की शिवमूर्ति देवप्रयाग के पास टक्कर हो गई। बस में बैठी सभी सवारियां ठीक है। डंपर चालक के पैर में फैक्चर है, जिसे ऋषिकेश रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News