February 22, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ के पंचम दिवस की अवसर पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

1 min read

ब्रह्मपुरी राम तपस्थली सनकादिक पीठ मैं चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ के पंचम दिवस की अवसर पर
नंद महोत्सव में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का ऋषि कुमारों द्वारा पुष्प वर्षा स्वस्तिवाचन से किया गया
इस अवसर पर ‌तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष रवि शास्त्री ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के पहुंचने पर ब्रह्मपुरी राम तपस्थली के संस्थापक अध्यक्ष महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने उत्तरीय एवं तुलसी का पौधा प्रदेश अध्यक्ष को भेंट किया प्रदेश अध्यक्ष ने सभी आए हुए महामंडलेश्वर संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया ,वहीं व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य सतीश कौशिक जी महाराज को पुष्टाहार पहनाकर अध्यक्ष ने आशीर्वाद लिया
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी ने कहा कि आज पृथ्वी पर अगर धर्म बचा है तो आज के परिवेश में घर-घर हो रही भागवत कथा राम कथा इन संत महात्माओं के द्वारा की जा रही भगवत चर्चा से ही हम अपने बच्चों को संस्कार दे सकते हैं और अपने धर्म को बचा सकते हैं
हम सभी धर्म अनुरागी भक्तों आज मां गंगा के तट पर संकल्प लें कि गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने के साथ-साथ हम अपने क्षेत्र के आसपास पौधारोपण जरूर करेंगे अपने घर जन्मदिन मनाए किंतु पौधा जरूर लगाएं माननीय प्रदेश अध्यक्ष ने सबको हरियाली एवं गंगा को बचाने का भी संकल्प एवं स्वच्छता का संकल्प भी दिया साथ ही अध्यक्ष जी ने भगवत कथा में सभी भक्तों के साथ मिलकर नंद महोत्सव भी मनाया
इस अवसर पर महामंडलेश्वर दया राम दास जी महाराज मानस मंदिर के अध्यक्ष पंडित रवी शास्त्री पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता संजय व्यास महावीर दास प्रमोद दास आरबीसी वास्तव मीना श्रीवास्तव डॉ राहुल श्रीवास्तव आरती श्रीवास्तव विकास श्रीवास्तव निधि श्रीवास्तव गौरव पुष्पेंद्र राखी मनीष सुनील आहूजा आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News