राजपुर रोड एवं मसूरी विधानसभा में भाजपा द्वारा महाजन संपर्क अभियान एवं विशिष्ट जनों से संवाद स्थापित किया
1 min read

Dehradun ; आज दिनांक 6 जून को भाजपा महानगर ने राष्ट्रव्यापी भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महाजन संपर्क अभियान के दौरान देहरादून के प्रतिष्ठित डॉक्टर संजय गांधी निर्देशक सिटी हार्ट सेंटर एवं गुरुद्वारा सिंह सभा के सम्मानित अध्यक्ष सरदार गुरबख्श सिंह राजन के निवास पर जाकर फूल मालाओं एवं साल उठाकर सम्मानित किया l
वही मसूरी विधानसभा के श्री देव सुमन नगर मंडल में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने स्वर्ण पदक विजेता विश्व स्तर पर अनेकों बार खेलों के माध्यम से भारत का प्रतिनिधित्व कर देश में परचम लहराने वाले श्री विनोद पोखरियाल से संपर्क किया तथा खेलों में उनके सुखद अनुभव से हम सभी लोग लाभान्वित हुए राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान जिनके माध्यम से हजारों बच्चे अपने जीवन को सही दिशा की तरफ ले जाने में सक्षम होते हैं ऐसे संस्थान संस्थान से सेवानिवृत हुए राजपाल सिंह एवं वरिष्ठ महानुभाव श्री जगदीश लाखेड़ा से भी संपर्ककर केंद्र सरकार मान्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार के राष्ट्रीय हित निर्माण एवं विश्व पटल पर उनके सकारात्मक प्रभावशाली विषय पर चर्चा भी हुई एवं महाजन संपर्क से जनसंपर्क को लेकर के 9090 9020 24 पर मिस कॉल भी करवाई गई।
भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी ने अवगत कराया की राजपुर विधानसभा के करणपुर मंडल में महानगर देहरादून के प्रभारी कुलदीप कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर देहरादून के प्रथम नागरिक सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजान दास एवं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने संपर्क में भाग लिया l
इस महाजन संपर्क अभियान में महानगर के संयोजक सुरेंद्र राणा जी देवेंद्र सिंह कोहली उमा नरेश तिवारी मंडल अध्यक्ष राहुल लारा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत पूनम नौटियाल अवधेश तिवारी सौरभ शर्मा विशाल गुप्ता आशीष थापा प्रमोद थापा भावना सभरवाल पार्षद भूपेंद्र कठईटी पार्षद संजय नौटियाल कमल थापा उत्तम रमोला अमित ठाकुर धर्मेंद्र गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
