February 13, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को रहे हैं सर्मपित-अनिता ममगाई

1 min read

 

*भाजपा ने महाजनसंपर्क अभियान में विशिष्ट परिवारों से साधा संम्पर्क*

ऋषिकेश- भाजपा ने अपने महाजनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को शहर के बुद्विजीवी वर्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में गणमान्य नागरिकों से संपर्क साधा।vइस दौरान उन्हें केन्द्र की मोदी सरकार की तमाम उपल्बिधयों की जानकारी दी।

 

भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के बाबत जानकारी देते हुए महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि मोदी सरकार के 9 साल गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। इस दौरान भारत विरासत और संस्कृति को संजोते हुए आगे बढ़ा है। सरकार के 9 वर्ष पूरे होने महाजनसम्पर्क अभियान

चलाया जा रहा है। महापौर ने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान के जरिये बीजेपी केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। इसी के साथ बीजेपी  महाजनसंपर्क अभियान के जरिये लोकसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार कर रही है। इस अभियान के जरिये जहां बीजेपी केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवा रही है, वहीं, कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम भी कर रही है।उन्होंने विश्वास पूर्वक कहा कि मोदी जी के प्रति लोगों में दिख रहे जबरदस्त प्रेम के बूते उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों सहित देश में करीब चार सौ सीटों के प्रंचड बहुमत के साथ भाजपा केन्द्र की सत्ता पर जीत की हैट्रिक लगायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने बताया कि जिन लक्ष्यों के साथ सरकार चली थी, निश्चित रूप से इन नौ सालों में वो कार्य मोदी सरकार ने किए हैं। इसे देश का मतदाता, मजदूर, किसान महसूस करता है। उन्होंने कहा अब भाजपा ने तय किया है कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य  विभिन्न वर्गो के बीच जाकर उनसे संवाद स्थापित कर उनका फीड बैक लिया जाएगा। साथ ही जनता का आशीर्वाद भी लिया जाएगा। कहा कि केंद्र के नौ साल बेमिसाल रहे हैं। ये साल गरीबों, किसानों व सैनिकों एवम अंतिम छोर में बैठे लोगों को समर्पित रहा है।चरणबद्ध श्रंखला में प्रतिष्ठित परिवारों के साथ अमर शहीदों के परिजनों से भी भाजपा कार्यकर्ता अभियान के तहत मिलेंगे।इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश चन्द्र शर्मा,जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जितेंद्र अग्रवाल, मंडल महामंत्री पवन शर्मा, जयंत शर्मा, रमेश अरोड़ा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News