JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

न्याय संघर्ष समिति का धरना 55वें दिन जारी रहा आज क्रमिक अनशन पर रवीन्द्र प्रकाश भारद्वाज व सुरेन्द्र नेगी बैठे

1 min read

ऋषिकेश :आज दिनांक 6/12/22 को युवा न्याय संघर्ष समिति का धरना 55वें दिन जारी रहा आज क्रमिक अनशन पर रवीन्द्र प्रकाश भारद्वाज व सुरेन्द्र नेगी बैठे व आज समिति का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें हिमांशु रावत, लक्ष्मी बुडाकोटी, रामेश्वरी चौहान ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर बताया कि सकारात्मक रूप से बात हुई ।
युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर मुख्यमंत्री से मिलकर लौटे समिति के संयोजक हिमांशु रावत ने बताया कि युवा न्याय संघर्ष समिति बेटी को न्याय दिलाने की माँग को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी आज हम तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने गया था जिसमें सकारात्मक बात हुई और मुख्यमंत्री ने सीबीआई जाँच के सवाल पर कहा कि यह केस CBI को सौंपा जाता तो कहीं न कहीं सीबीआई से मामले की जाँच में देरी हो सकती थी इसलिए हमने इस केस को प्रदेश की ही एजेंसी से जाँच करवाई ताकि मैं स्वयं इसके केस की निगरानी कर सकूं और अगर कहीं भी ये लगेगा कि कुछ सही दिशा में जाँच नहीं हो रही है तो जनभावना के अनुरूप सीबीआई जाँच भी अवश्य की जायेगी ।
धरने पर बैठे सुरेन्द्र नेगी व रवीन्द्र प्रकाश ने कहा कि हम इस लड़ाई को लड़ते लड़ते हमें सड़क पर 55 दिन हो गये हैं परन्तु यहाँ का शासन प्रशासन आँखें मूँदे पड़ा है ये प्रशासन की अनदेखी सरकार को भारी पड़ेगी हम आंदोलनकारियों की जन भावना को ठुकराकर ये कहीं कहीं उत्तराखण्ड की बेटियों व युवाओं के साथ अन्याय कर रहे हैं ।
धरने में।

इस अवसर पर संजय सिलस्वाल, अरविंद हटवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, राजेन्द्र कोठारी, हरिराम वर्मा, लक्ष्मी कठैत, जया डोभाल, हेमा रावल, अमरा बिष्ट, जितार सिंह बिष्ट, एल पी रतूड़ी, चंद्रभूषण शर्मा, आदित्य झा, जितेंद्र पाल पाठी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News