JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

1 min read

ऋषिकेश 06 दिसम्बर।

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पकार, वंचितों एवं शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित रहने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का समाजिक न्याय हेतु किया गया संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि गरीब और दलित वर्ग की स्थिति में सुधार लाने में डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर का अहम योगदान रहा है। उन्होंने समाज से छूआछूत समेत कई प्रथाओं को खत्म करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि डॉ अम्बेडकर अपने कार्यों से निर्वाण प्राप्त कर चुके हैं। इसलिए उनके पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इस अवसर पर मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बाबा साहेब के दिखाए गए मार्ग पर चलने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News