JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

सभी को गंगा तटों पर पौधारोपण करने स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने का संदेश देते हुए ऋषि कुमारों ने निकाली प्रभात फेरी l

1 min read

मुनी की रेती : आज श्री दर्शन महाविद्यालय में प्रातः कालीन बेला में आचार्य शांति प्रसाद मैठानी की अध्यक्षता में ऋषि कुमारों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई
इस अवसर पर तुलसी मानस मंदिर के महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि आज श्री दर्शन महाविद्यालय के द्वारा नगर संकीर्तन करते हुए राम झूला से प्रारंभ होकर समस्त जनमानस को स्वच्छता के लिए जागरूक करती हुई पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जनचेतना अभियान के तहत समस्त जनमानस को जोड़ने का काम यह प्रभात फेरी कर रही है सभी को गंगा तटों पर पौधारोपण करने स्वच्छता का ध्यान रखना अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखना सबको संदेश देते हुए प्रभात फेरी जन जागरण अभियान निकाला गया
इस अवसर पर प्रभात फेरी मेंप्रधानाचार्य रधा मोहन दास आचार्य शांति प्रसाद मैठानी,तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष महंत रवि प्रपन्नाचार्य ,कबीर चौरा आश्रम के महंत कपिल मुनि ,रामप्रसाद महाराज ,प्रियांशु तिवारी, अंकित जोशी ,आदित्य नैनवाल अविनाश बट परवीन गॉड आकाश रमन प्रशांत बलूनी जतिन संजय आदेश आदिि लोग सम्मिलित हुए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News