JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत की अध्यक्षता में व्यापार संघ के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बैठक की गई l

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 15 सितम्बर, 2022

जनपद में सिगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर चलाये जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में शपथ कार्यक्रम एवं जन जागरूकता बैठक आहूत की जा रही हैं।
सिगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जिला सूचना कार्यालय, जिला अर्थ संख्या कार्यालय, नगरपालिका टिहरी, डॉयट के अधिकारी/कर्मचारियों एवं ग्राम पंचायत कोटचौंरी में ग्रामीणों द्वारा शपथ ली गयी। वहीं ग्राम पंचायत कोटीखास में सिगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध जन जागरूकता बैठक आयोजित की गई।
उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर सोनिया पंत की अध्यक्षता में व्यापार संघ के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बैठक की गई एवं साथ ही नगर पंचायत कीर्ति नगर एवं व्यापारियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने हेतु शपथ ली गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News