JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

17 सितम्बर, 2022 को जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा मा. प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित जिला स्तर पर प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया जाएगा।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 16 सितम्बर, 2022

दिनाँक 17 सितम्बर, 2022 को जनपद प्रभारी मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा मा. प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित जिला स्तर पर प्रदर्शनी का उद्धघाटन किया जाएगा।
जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन एवं विभिन्न विभागों के विभागीय स्टॉल लगाए जाने हेतु नोडल अधिकारी नामित किये गए हैं।
कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रदर्शन यथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना संबंधी प्रदर्शनी, आरसेटी संबंधी प्रशिक्षणों की जानकारी एवं बैंकिंग संबंधी प्रदर्शनी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय पोषण मिशन, डे-एनआरएलएम संबंधी प्रदर्शनी, अमृत सरोवर एवं मनरेगा संबंधी प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संबंधी प्रदर्शनी, केन्द्रपोषित योजनाओं/कार्यक्रमों के संबंधी प्रदर्शनी’ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम संबंधी प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना, कोविड नियंत्रण एवं अन्य केन्द्रपोषित योजनायें संबंधी प्रदर्शनी, सर्व शिक्षा अभियान एवं अन्य केन्द्रपोषित योजनायें संबंधी प्रदर्शनी, विभिन्न पेंशनायें योजनाओं की प्रदर्शनी, स्वदेश दर्शन एवं पर्यटन संबंधी योजनाओं की प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संबंधी प्रदर्शनी 15 वां वित्त, स्वच्छता एवं जल संवर्द्धन संबंधी योजनाओं की प्रदर्शनी, सोलर संयंत्र स्थापना सम्बन्धी प्रदर्शनी, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं अन्य संबंधी प्रदर्शनी, सौभाग्य योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, इंटीग्रेटेड पॉवर डेवलपमेंट स्कीम (आई.पी.डी.एस.) संबंधी प्रदर्शनी, Modi@20 Dreams Meet delivery पुस्तक के स्टॉल लगाए जाएंगे। संबंधित उत्कृष्ट कार्यों की पी.पी.टी. जिला योजना से संबंधित उत्कृष्ट कार्यों की पी.पी.टी. तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर चलाये जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में शपथ कार्यक्रम भी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सौपें गये कार्यों/दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News