February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी दिनांक 11 जून, 2022 को ग्राम सभा इडियान तहसील कण्डीसौड़ टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।

1 min read

सू.वि./टिहरी गढ़वाल/दिनांक 10 जून, 2022  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी जी दिनांक 11 जून, 2022 को ग्राम सभा इडियान तहसील कण्डीसौड़ टिहरी गढ़वाल पहुंचेंगे।. मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत 16:15 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 16:30 बजे कांगुडा नागराजा हेलीपैड, इडियान, धौलधार टिहरी गढ़वाल पहुंचकर ग्राम सभा इडियान ब्लॉक धौलधार में गंगा दशहरा के अवसर पर भगवान कांगुडा नागराजा डोली यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। तत्पचात 17:10 बजे कांगुडा नागराजा हेलीपैड, इडियान, धौलधार टिहरी गढ़वाल से हेलीकॉप्टर द्वारा जीटीसी हेलीपैड देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा मा. मुख्यमंत्री जी के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान समस्त व्यवस्था यथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, मंच व्यवस्था, खाद्य सामग्री, अग्निशमन सुरक्षा उपकरण, प्रचार प्रसार आदि व्यवस्थाओं हेतु अधिकारी नामित किये गये हैं। उन्होंने समस्त अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा से अपने-अपने दायित्वों का निर्वह्न करने के आदेश दिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News