February 23, 2026

JMG News

No.1 news portal of Uttarakhand

14 जून, 2022 को विकास खण्ड जाखणीधार के स्थान सेमा में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा

1 min read

सू.वि./टिहरी/दिनांक 10 जून, 2022
दिनांक 14 जून, 2022 को प्रातः 11.00 बजे से ढुंग मन्दार क्षेत्र विकास खण्ड जाखणीधार के स्थान सेमा में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में आम जनमानस को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिविर में स्वास्थ्य शिविर लगवाकर दिव्यांग प्रमाण-पत्र व आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को आधार कार्ड बनवाये जाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News