शिक्षा के क्षेत्र में एवं निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करना समूण फॉर ह्यूमैनिटी ट्रस्ट का उद्देश्य : पंत
1 min read

देवप्रयाग ; समूण फॉर ह्यूमैनिटी ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय शकुंतला देवी पंत (पंत बहन जी)की स्मृति में देवप्रयाग रघुनाथ मंदिर परिसर वह संगम तट पर पादुका गृह का निर्माण किया गया l
संस्था के अध्यक्ष पंत ने बताया कि इस कार्य हेतु बचन देव पंत , नीरज पंत, राहुल कोटियाल व संस्था के चेयरमैन कमल कांत सिंह के प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है तथा हमें निरंतर लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे संस्था अपने उद्देश्य में सफल हो पा रही है और इसी कड़ी में ट्रस्ट द्वारा देवप्रयाग संगम तट पर व रघुनाथ जी मंदिर परिसर में पादुका गृह का निर्माण किया गया।
संस्था के अध्यक्ष अजय पंत ने बताया संस्था का शिक्षा के क्षेत्र में व निर्धन परिवार की कन्याओं की शादी में सहयोग करना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है और साथ ही संगम तट पर समूण ट्रस्ट भविष्य में चेंजिंग रूम बनाने के लिए भी प्रयासरत है।
